Home Poltical धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड और डीएसएम ग्रुप की मिलों पर इनकम टैक्स...

धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड और डीएसएम ग्रुप की मिलों पर इनकम टैक्स का ताबड़तोड़ छापा

0

धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड और डीएसएम ग्रुप की मिलों पर इनकम टैक्स का ताबड़तोड़ छापा

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

बरेली से संभल तक हड़कंप

सुबह तड़के पहुंची आयकर विभाग की टीमें, फैक्ट्री और दफ्तरों के गेट बंद कर की जा रही दस्तावेजों की जांच

बरेली/संभल। बुधवार की सुबह उत्तर प्रदेश के दो जिलों बरेली और संभल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड और डीएसएम ग्रुप की कई इकाइयों पर छापेमारी शुरू कर दी।

तड़के करीब पांच बजे इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम बरेली के मीरगंज स्थित धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड की फैक्ट्री में दाखिल हुई और तत्काल फैक्ट्री के सभी गेट बंद करा दिए।

सूत्रों के अनुसार, बरेली और दिल्ली की इनकम टैक्स टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। फैक्ट्री के अंदर मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए और किसी को भी अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

अधिकारियों ने कंपनी से जुड़े दस्तावेज, फाइलें और कंप्यूटर रिकॉर्ड की गहन पड़ताल शुरू की। सुरक्षा व्यवस्था के तहत फैक्ट्री परिसर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

इसी दौरान संभल जिले में भी डीएसएम ग्रुप की चीनी मिलों और कार्यालयों पर इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की।

जानकारी के अनुसार, धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड असमोली और डीएसएम शुगर मिल रजपुरा में सुबह करीब पांच बजे करीब 40 गाड़ियों में सवार 100 से अधिक अधिकारी पहुंचे।

अधिकारियों के प्रवेश के बाद ही गेट सील कर दिए गए और किसी भी कर्मचारी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

सुबह नौ बजे तक जो कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे, उन्हें मिल गेट के बाहर ही रोक दिया गया। दोनों जगहों पर अधिकारी कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य कारोबारी दस्तावेजों की गहन जांच में जुटे हैं। आयकर विभाग की यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रहने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि यह छापेमारी कंपनी के वित्तीय लेनदेन और टैक्स भुगतान से जुड़ी संभावित अनियमितताओं की जांच के लिए की जा रही है। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version