पत्नी के जाने से टूटा वकील: अब नहीं रहा अपनों के बीच कमल कुमार सागर,जहर खाने के बाद तोड़ा दम
फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली
बरेली। प्यार और धोखे की दर्दनाक कहानी का अंत बेहद दुखद हुआ। बरेली के एडवोकेट कमल कुमार सागर, जिन्होंने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी, आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए।
गुड लाइफ हॉस्पिटल, स्टेडियम रोड के ICU में तीन दिन से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे कमल कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन शरीर में जहर फैल जाने के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।
कमल की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कमल के पिता और बुआ बेसुध हो गए, जबकि दोनों छोटे बच्चे बार-बार पूछ रहे थे“पापा कब घर आएंगे?”
मृतक का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को जिला अस्पताल भेजा गया है।
दर्दनाक पृष्ठभूमि कमल ने पत्नी के प्रेमी से मिले धोखे और मानसिक उत्पीड़न के चलते 25 अक्टूबर को जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी।
उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा था “मेरी पत्नी अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई है… अब मैं यह सब सहन नहीं कर पा रहा हूं।”
सुसाइड नोट के साथ उन्होंने पत्नी और प्रेमी के फोटो व चैट के स्क्रीनशॉट भी छोड़े थे।
2017 में हुई थी शादी कमल की शादी 19 नवंबर 2017 को शगुन नाम की युवती से हुई थी।
उनके दो छोटे बेटे हैं —
दिव्यांश (5 साल 6 महीने)
शिवांश (3 साल 6 महीने)
वकील होकर भी खुद के हक़ की लड़ाई हार गए
कमल पेशे से एडवोकेट थे और रोज अदालत में पति-पत्नी के विवादों से जुड़े केस लड़ते थे। लेकिन अपनी ही जिंदगी में जब रिश्ता टूटा, तो वो हिम्मत नहीं जुटा सके।
पुलिस जांच जारी कैंट थाना पुलिस ने सुसाइड नोट और सबूत कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कमल की मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है।
यह मामला समाज के लिए एक कड़वी चेतावनी बन गया है—
“सोशल मीडिया पर बने रिश्ते कब जिंदगी को तबाह कर दें, कोई नहीं जानता।”


