Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshपुलिस मुठभेड़ में दोहरे हत्याकांड का आरोपी ढेर, सहारा ग्राउंड के पास...

पुलिस मुठभेड़ में दोहरे हत्याकांड का आरोपी ढेर, सहारा ग्राउंड के पास घेराबंदी के दौरान हुई फायरिंग

पुलिस मुठभेड़ में दोहरे हत्याकांड का आरोपी ढेर, सहारा ग्राउंड के पास घेराबंदी के दौरान हुई फायरिंग

Oplus_0

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर आरोपी की तलाश में पांच टीमें लगाई गई थीं। मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सहारा ग्राउंड के पास आरोपी की घेराबंदी की। खुद को चारों ओर से घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसे गोली लग गई। घायल आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि सोमवार को इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी गांव में पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। इसी दौरान अफसर उर्फ बौरा अचानक उग्र हो गया और उसने अपनी पत्नी साइमा, सास आसमा और साले आदिल पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में सास और साले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई थी। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी थी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से गांव में दहशत फैल गई थी और लोगों में आक्रोश भी देखा गया।

परिजनों के मुताबिक आरोपी पिछले कई वर्षों से शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। करीब नौ साल से घर में विवाद और प्रताड़ना का सिलसिला चल रहा था। रविवार को भी उसने हमला किया था, लेकिन उस समय वह मौके से फरार हो गया था। सोमवार को पंचायत के दौरान उसने सास और साले की हत्या कर दी और पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन उसने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। घटना के बाद इलाके में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments