Home Poltical पूर्व प्रधान सत्यपाल सिंह ने अपने खर्चे पर शुरू कराई रोड मरम्मत,...

पूर्व प्रधान सत्यपाल सिंह ने अपने खर्चे पर शुरू कराई रोड मरम्मत, कॉलोनीवासियों ने की सराहना

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

पूर्व प्रधान सत्यपाल सिंह ने अपने खर्चे पर शुरू कराई रोड मरम्मत, कॉलोनीवासियों ने की सराहना

फिरोज खान भास्कर टुडे
रिपोर्ट-राजेश सिंह

बरेली। महानगर क्षेत्र की सिल्वर स्टेट कॉलोनी में लंबे समय से जर्जर सड़कों की समस्या अब खत्म होने जा रही है। रविवार को कॉलोनी की मंदिर वाली रोड पर सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ हुआ। खास बात यह है कि यह कार्य किसी सरकारी योजना के तहत नहीं, बल्कि पूर्व प्रधान सत्यपाल सिंह द्वारा अपने निजी खर्चे पर कराया जा रहा है।

सत्यपाल सिंह ने बताया कि कॉलोनी की सड़कों की स्थिति काफी खराब थी, जिससे लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार शिकायतें करने के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया। ऐसे में उन्होंने खुद आगे आकर अपने खर्चे से मरम्मत कार्य प्रारंभ कराया ताकि कॉलोनीवासियों को राहत मिल सके।

मरम्मत कार्य शुरू होते ही कॉलोनी में खुशी का माहौल बन गया। स्थानीय निवासी अरविंद शर्मा और दीपक सक्सेना ने कहा कि सत्यपाल सिंह हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के जनता की भलाई के लिए जो कदम उठाया है, वह प्रशंसा के योग्य है।

कॉलोनीवासियों ने कहा कि यदि ऐसे ही प्रयास आगे भी जारी रहे, तो क्षेत्र का विकास निश्चित रूप से तेज़ी से होगा। उन्होंने सत्यपाल सिंह के इस कदम को “जनसेवा की मिसाल” बताते हुए कहा कि अन्य जनप्रतिनिधियों को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

सत्यपाल सिंह ने कहा कि जनता का सहयोग और आशीर्वाद ही उनकी असली ताकत है। वे आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करते रहेंगे।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version