Thursday, April 30, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshप्रेम-प्रसंग में परिवार का विरोध बना मौत की वजह, जीजा–साली ने ट्रेन...

प्रेम-प्रसंग में परिवार का विरोध बना मौत की वजह, जीजा–साली ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

 

प्रेम-प्रसंग में परिवार का विरोध बना मौत की वजह, जीजा–साली ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

खबर:

हरदोई में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां प्रेम-प्रसंग के चलते जीजा और साली ने एक साथ आत्महत्या कर ली। दोनों ने हाथ पकड़कर चलती ट्रेन के आगे खड़े होकर जान दे दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना के कारण हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस करीब 45 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतकों की पहचान रितेश सिंह (28) और मुस्कान के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि रितेश का अपने छोटे भाई की साली मुस्कान से पिछले लगभग दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हाल ही में परिजनों को इस रिश्ते की जानकारी हुई, जिसके बाद परिवार ने इसका कड़ा विरोध किया। मुस्कान के लिए विवाह का रिश्ता तलाशे जाने से दोनों मानसिक दबाव में थे।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments