Monday, April 27, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshफर्जी फर्मों के जरिए करोड़ों की जीएसटी चोरी का खुलासा, बिथरी चैनपुर...

फर्जी फर्मों के जरिए करोड़ों की जीएसटी चोरी का खुलासा, बिथरी चैनपुर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

 

फर्जी फर्मों के जरिए करोड़ों की जीएसटी चोरी का खुलासा, बिथरी चैनपुर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

बरेली। फर्जी फर्मों का जाल बिछाकर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह का बिथरी चैनपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी फर्में बनाकर बिना किसी वास्तविक व्यापार के इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत लाभ उठा रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कई फर्जी फर्मों का सृजन किया। इन फर्मों के नाम पर फर्जी ई-इनवॉइस और ई-वे बिल तैयार कर जीएसटी पोर्टल पर इनपुट टैक्स क्रेडिट दिखाया जाता था, जबकि वास्तव में किसी प्रकार का माल या व्यापार नहीं किया जाता था। इस तरीके से सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान पहुंचाया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मोबाइल फोन और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। अलग-अलग राज्यों में फर्जी फर्मों के नाम पर लेन-देन दिखाकर टैक्स चोरी को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में संलिप्त था।

बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन, फर्जी बिल, नोट्स और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन में मिले डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह संगठित आर्थिक अपराध है और मामले में आगे भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस पूरे गिरोह की कड़ियों को जोड़ते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments