
फाइक एन्क्लेव के मालिक आरिफ को भू-माफिया घोषित करने की तैयारी में पुलिस !
फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह
बीडीए का कड़ा एक्शन, 25 लोगों को नोटिस सरकारी जमीन कब्जाने को लेकर आरिफ को भू-माफिया घोषित करने की तैयारी पुलिस सरकारी तालाब कब्ज़ाने के आरोप
बरेली में कॉलोनाइज़र मोहम्मद आरिफ की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दो अवैध संपत्तियों के ध्वस्तीकरण के बाद अब उनका ड्रीम प्रोजेक्ट फाइक एन्क्लेव सीधे प्रशासनिक कार्रवाई की जद में आ गया है।
बीडीए ने कॉलोनी में रहने वाले 25 मकान मालिकों को नोटिस जारी कर दिया, जिसके बाद पूरे इलाके में खलबली मच गई है।
तौकीर रज़ा के करीबी आरिफ पर प्रशासन का दोबारा शिकंजा कसने कि तैयारी में
26 सितंबर को हुए बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रज़ा के करीबी माने जाने वाले मोहम्मद आरिफ पर प्रशासन की नजर पहले से ही टिकी है। अब फाइक एन्क्लेव में ज्यादातर मकान बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाए जाने के कारण एक बड़ा मामला बन गया है।
बीडीए ने नोटिस में सीधा सवाल दागा है
“नक्शे के बिना मकान क्यों बनाया?”
मकान मालिकों को 7 दिन का समय दिया गया है।
जवाब न देने पर या असंतोषजनक पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई तय है।
सरकारी जमीन पर कॉलोनी बसाने का बड़ा आरोप
जांच में खुलासा हुआ है कि कॉलोनी का बड़ा हिस्सा सीलिंग और अन्य सरकारी भूमि पर बना है।
कई प्लॉट ऐसे लोगों को दिए गए जो सरकारी सेवा में रहे या वर्तमान में अधिकारी हैं।
चर्चाओं के अनुसार, आरिफ ने प्रोजेक्ट खड़ा करने के लिए कई अफसरों को लाभ पहुंचाया, सस्ते या उपहार में मकान दिए।
नोटिस मिलने के बाद कॉलोनी में हड़कंप मचा है क्योंकि ज्यादातर लोगों के पास वैध नक्शा, जमीन के कागजात या बीडीए स्वीकृति नहीं है।
मन्नत लॉन पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
आरिफ का मन्नत लॉन भी जांच के घेरे में है
मानक अधूरे पाए जाने पर पहले सील किया गया था।
इसके बावजूद संचालक ने सील तोड़कर शादियां कराना शुरू कर दीं।
वीडियो वायरल होने पर बीडीए ने दोबारा सील कर एफआईआर दर्ज कराई।
अब अंतिम कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
डीएम का ऐलान सरकारी जमीन पर जीरो टॉलरेंस
डीएम अविनाश सिंह ने स्पष्ट कहा
“सरकारी जमीन पर सुई की नोक के बराबर भी अवैध कब्जा नहीं होने देंगे।”
उन्होंने बताया कि फाइक एन्क्लेव समेत कई स्थानों पर नए अवैध कब्जे मिले हैं।
सभी मामलों को एफआईआर में जोड़ा जा रहा है।
अवैध निर्माणों को जल्द खाली कराने की प्रक्रिया तेज है।
बीडीए की चेतावनी ध्वस्तीकरण तय बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने बताया
बिना मानचित्र बने मकानों का पूरा सर्वे किया जा चुका है।
पहले चरण में 25 लोगों को नोटिस दिया गया है।
उचित जवाब न मिलने पर ध्वस्तीकरण और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मन्नत लॉन पर भी अंतिम एक्शन बहुत जल्द।
आरिफ पर “भू-माफिया” की तलवार पुलिस कर सकती है बड़ी कार्रवाई
सरकारी जमीन कब्जाने के लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए
पुलिस मोहम्मद आरिफ को “भू-माफिया” घोषित करने की तैयारी में है।
इससे:उनकी संपत्तियों की कुर्की,अवैध निर्माणों का ध्वस्तीकरण,और आपराधिक धाराओं में कड़ी कार्रवाई से लेकर कई बड़े कदम उठाए जा सकते हैं।
कुल मिलाकर फाइक एन्क्लेव पर संकट गहरा गया है
कॉलोनी के अधिकांश मकान अवैध निर्माण की श्रेणी में आ गए हैं।
कागजातों की कमी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
प्रशासन और बीडीए दोनों का रुख बेहद सख्त है।
आरिफ के ड्रीम प्रोजेक्ट फाइक एन्क्लेव पर बड़ा एक्शन लगभग तय माना जा रहा है।