Home Poltical फिरोज घर आजाओ गुमशुदा फिरोज़ शम्सी की तलाश में परिवार परेशान,सूचना देने...

फिरोज घर आजाओ गुमशुदा फिरोज़ शम्सी की तलाश में परिवार परेशान,सूचना देने वाले को मिलेगा ₹11,000 का इनाम

0

फिरोज घर आजाओ गुमशुदा फिरोज़ शम्सी की तलाश में परिवार परेशान,सूचना देने वाले को मिलेगा ₹11,000 का इनाम

फिरोज खान यूपी हेड
रिपोर्ट/हैदर अली

बरेली/थाना किला क्षेत्र के आनंद विहार कॉलोनी, रामपुर रोड निवासी फिरोज़ शम्सी पिछले कई दिनों से लापता हैं। परिवार ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना किला पुलिस में दर्ज कराई है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।

परिवार के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 से फिरोज़ शम्सी घर से लापता हैं। परिजनों ने बताया कि उन्होंने हर संभव जगह खोजबीन की, रिश्तेदारों और दोस्तों से भी संपर्क किया, लेकिन फिरोज़ का कोई पता नहीं चला। इस घटना से परिवार के सभी सदस्य बेहद चिंतित और परेशान हैं।

फिरोज़ के भाई ज़ुबैर शम्सी ने बताया कि पुलिस उनकी तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी फिरोज़ शम्सी के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत परिवार या पुलिस को सूचित करें।

ज़ुबैर शम्सी ने फिरोज़ शम्सी को तलाशने में मदद करने वाले व्यक्ति को ₹11,000 का नकद इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि परिवार अपने प्रियजन की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठा है।

जानकारी देने के लिए संपर्क करें —
📞 ज़ुबैर शम्सी: 7983169118
📞 किला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह: 9456074382

पुलिस और परिवार ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि किसी को भी फिरोज़ शम्सी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत साझा करें, ताकि उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित घर लाया जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version