Tuesday, July 28, 2026
Google search engine
HomeReligionबदायूँ अपोलो अस्पताल में दीपक से लगी आग, मचा हड़कंप

बदायूँ अपोलो अस्पताल में दीपक से लगी आग, मचा हड़कंप

बदायूँ अपोलो अस्पताल में दीपक से लगी आग, मचा हड़कंप

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट-हैदर अली

फायर ब्रिगेड ने कई घंटों की मशक्कत के बाद बुझाई लपटें, ऑक्सीजन सिलिंडर समय रहते निकाले गए

बदायूं। दीपावली की रात जहां पूरा शहर दीयों से जगमगा रहा था, वहीं बदायूं के बिल्सी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दीपक से लगी आग ने अफरातफरी मचा दी।

मंगलवार देर रात अपोलो अस्पताल में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। अस्पताल में रखे ऑक्सीजन और एलपीजी सिलिंडरों के कारण स्थिति बेहद खतरनाक हो गई थी, लेकिन स्टाफ की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीमें और क्षेत्राधिकारी सुनील सिंह समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पानी की बौछारों से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मौके पर जमा लोगों ने राहत की सांस ली जब यह स्पष्ट हुआ कि अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं था।

दीपावली पर जलाए गए दीपक से लगी आग
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दीपावली पर्व पर अस्पताल परिसर में सजावट के लिए जलाए गए दीयों में से एक से आग भड़क उठी।

देखते ही देखते आग ने रिसेप्शन, दवाओं और कुछ उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया। स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ऑक्सीजन और एलपीजी सिलिंडर बाहर निकाल दिए, जिससे बड़ा विस्फोट होने से बच गया।

बिना पंजीकरण के संचालित हो रहा था अस्पताल
घटना के बाद जांच में यह तथ्य सामने आया कि यह अपोलो अस्पताल स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत नहीं था। अस्पताल का संचालन कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआं डांडा निवासी लोकेश यादव द्वारा किया जा रहा था।

इस पर सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने कहा कि अस्पताल बिना पंजीकरण के चल रहा है, जिसकी जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

काफी सामान जलकर हुआ राख, जनहानि नहीं
आग की लपटों से अस्पताल में रखा काफी सामान, दवाएं और कुछ मशीनें जलकर राख हो गईं।

हालांकि, किसी व्यक्ति की जान नहीं गई, जो राहत की बात रही। पुलिस और प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की है।

स्थानीय लोगों ने बताया—चिंगारी से फैली थी आग
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि दीपावली के अवसर पर अस्पताल के बाहर और रिसेप्शन पर दर्जनों दीपक जलाए गए थे। रात में अचानक एक दीपक से कपड़े और सजावटी सामान में आग लगी और कुछ ही मिनटों में पूरे परिसर में धुआं फैल गया।

आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब लपटें तेज हो गईं तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

फायर अधिकारी ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, अन्यथा वहां रखे गैस सिलिंडर और ऑक्सीजन सिलिंडर के कारण बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल प्रशासन ने अस्पताल परिसर को सील कर जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दे बिल्सी रोड स्थित निजी अपोलो अस्पताल में दीपक से लगी आग

कोई मरीज भर्ती नहीं था, बड़ी दुर्घटना टल गई

ऑक्सीजन और एलपीजी सिलिंडर समय रहते बाहर निकाले गए

अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित हो रहा था

फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में आग बुझाई, जांच जारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments