Monday, May 25, 2026
Google search engine
HomePolticalबरेली,नहीं उठेगा जुलूस ए गौसिया:सज्जादानशीन अहसन मियाँ

बरेली,नहीं उठेगा जुलूस ए गौसिया:सज्जादानशीन अहसन मियाँ

बरेली,नहीं उठेगा जुलूस ए गौसिया:सज्जादानशीन अहसन मियाँ

फिरोज खान भास्कर टुडे
ब्यूरो रिपोर्ट-रफत आलम

गौस ए पाक शेख अब्दुल कादिर बगदादी की याद में ग्यारहवीं शरीफ का जश्न 04 अक्टूबर मनाया जाएगा। इस मौके पर हर साल अंजुमन गौस ओ रज़ा(टीटीएस) के तत्वाधान में सैलानी रज़ा चौक से जुलूस ए गौसिया निकाला जाता है। जिसमें नए व पुराने शहर की लगभग 80 अंजुमने शिरकत करती है।

शहर के मौजूदा हालात के मद्देनजर जुलूस ए गौसिया के संबद्ध में दरगाह के सज्जादानशीन व बानी ए जुलूस बदरूशरिया मुफ्ती अहसन मियां की एक अहम बैठक हुई। जिसमें सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां व अंजुमन गौस ओ रज़ा टीटीएस के सदर हाजी शरिक नूरी ने संयुक्त रूप से तय किया कि इस साल 04 अक्टूबर शनिवार(हफ़्ते) को जुलूस ए गौसिया नहीं निकाला जाएगा।

आगे कहा कि ये फैसला सिर्फ इस साल के लिए लिया गया है। अगले साल जुलूस ए गौसिया अपनी पूरी शान ओ शौकत से निकाला जाएगा। सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने सभी लोग अपने अपने घरों में गौस ए पाक की याद में फातिहा लंगर का एहतिमाम करें।

हाजी शरिक नूरी ने कहा कि ग्यारहवीं शरीफ के दिन दोपहर 2 बजे सैलानी रज़ा चौक पर संक्षिप्त कार्यक्रम सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की सदारत में उलेमा तकरीर करेंगे। फातिहा के बाद खुसूसी दुआ होगी। इसके बाद लंगर तकसीम किया जाएगा।
इस मौके पर अंजुमन गौस ओ रज़ा टीटीएस के नायब सदर परवेज़ नूरी,सचिव अजमल नूरी,नासिर कुरैशी,शाहिद खान नूरी,औरंगज़ेब नूरी,ताहिर अल्वी,मंजूर रज़ा,मुजाहिद बेग आदि लोग मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments