Home Uncategorized बरेली कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की अंतिम...

बरेली कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की

0

बरेली कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

बरेली/रामपुर गार्डन स्थित धनवंतरी तोमर चौराहा पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉ. के.बी. त्रिपाठी ने चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) को लेकर गंभीर चिंताएँ व्यक्त कीं।

नेताओं ने बताया कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में SIR फार्म भरवाए जा रहे हैं, लेकिन आम मतदाताओं को इसमें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

4 दिसंबर की अंतिम तिथि बेहद कम होने के कारण लाखों मतदाता अपने दस्तावेज़ और पुराने रिकॉर्ड जुटाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं।

2003 और 2025 की विधानसभा संख्या बदलने से आमजन परेशान

मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि वर्ष 2003 की तुलना में वर्ष 2025 में विधानसभा क्षेत्रों के नाम और नंबर बदल चुके हैं, जिससे मतदाताओं को अपने पुराने रिकॉर्ड तलाशने में कठिनाई हो रही है।

कम समय के कारण बीएलए कर्मियों और मतदाताओं दोनों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।

SIR के बहाने वोट काटने की साजिश” कांग्रेस का आरोप

डॉ. के.बी. त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग मिलकर उन क्षेत्रों में विशेष रूप से मतदाता सूची में कटौती की तैयारी कर रहे हैं, जहाँ 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इंडिया गठबंधन से हार मिली थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि अचानक और कम समय में SIR कराने का फैसला जनता को परेशान करने वाला है, और इसकी अफरा-तफरी नोटबंदी जैसी स्थिति की याद दिलाती है।

कांग्रेस बोली—“समय बढ़ाया जाए ताकि कोई मतदाता न छूटे”

दोनों नेताओं ने कहा कि SIR की अंतिम तिथि बढ़ाना आवश्यक है, ताकि हर मतदाता सही तरीके से अपना फार्म भर सके और किसी भी नागरिक का नाम मतदाता सूची से न कटे।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की।

कांग्रेस कर रही है जनता की मदद

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और BLA टीम विभिन्न मोहल्लों, वार्डों और स्कूलों में जाकर लोगों की मदद कर रहे हैं, ताकि किसी को फॉर्म भरने में दिक्कत न हो।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि “प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के साथ खड़ा रहे और हर संभव मदद करे।”

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजन इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख नेता जिला उपाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान

बरेली शहर एवं कैंट विधानसभा प्रभारी डॉ. हरीश गंगवार

महानगर उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष नाहिद सुल्ताना, पूनम चौहान जिला कोषाध्यक्ष कमरूद्दीन सैफ़ी
सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version