Home Bareilly बरेली कॉलेज में फेसबुक पोस्ट को लेकर बवाल, एबीवीपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

बरेली कॉलेज में फेसबुक पोस्ट को लेकर बवाल, एबीवीपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

0

बरेली कॉलेज में फेसबुक पोस्ट को लेकर बवाल, एबीवीपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

 

महिलाओं पर कथित अभद्र टिप्पणी से भड़के छात्र, चीफ प्रॉक्टर को पद से हटाया गया

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। बरेली कॉलेज में बुधवार को फेसबुक पोस्ट को लेकर जमकर हंगामा हो गया। कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे के नाम से बनी एक फेसबुक आईडी से कथित रूप से महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट होने की बात सामने आने के बाद छात्रों में आक्रोश फैल गया। इस घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारी छात्र पैदल मार्च करते हुए प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश राय के कार्यालय के बाहर पहुंच गए और वहां धरना देकर कार्रवाई की मांग करने लगे। छात्रों का कहना था कि इस तरह की टिप्पणी से छात्र-छात्राओं की भावनाएं आहत हुई हैं और मामले में सख्त कदम उठाया जाना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान बढ़ा तनाव

प्रदर्शन के दौरान जब चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे कॉलेज परिसर में पहुंचे तो गुस्साए छात्रों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन गई। छात्राओं ने भी विरोध में भाग लिया। हालात बिगड़ते देख सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव कर उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाला।

प्रशासन ने लिया तत्काल निर्णय

मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से चीफ प्रॉक्टर को पद से हटा दिया और पूरी प्रॉक्टोरियल टीम को भंग कर दिया। हालांकि इस फैसले के बाद भी छात्र संगठन के कार्यकर्ता शांत नहीं हुए और उन्होंने चीफ प्रॉक्टर के कार्यालय पर ताला लगा दिया।

प्रदर्शन के बाद ताले की चाबी प्राचार्य को सौंप दी गई। छात्र नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद कॉलेज परिसर में देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा, जबकि प्रशासन स्थिति को सामान्य करने में जुटा रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version