Home Uncategorized बरेली जंक्शन पर मालगाड़ी के डिब्बे में लगी अचानक आग, मचा हड़कंप

बरेली जंक्शन पर मालगाड़ी के डिब्बे में लगी अचानक आग, मचा हड़कंप

0

बरेली जंक्शन पर मालगाड़ी के डिब्बे में लगी अचानक आग, मचा हड़कंप

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

बरेली। शनिवार सुबह बरेली जंक्शन पर एक खड़ी मालगाड़ी के आखिरी डिब्बे से अचानक धुआं उठने लगा। प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों और रेलवे स्टाफ ने जब डिब्बे से निकलता घना धुआं देखा तो अफरा-तफरी मच गई। तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद रेलवे कर्मचारी और RPF की टीम मौके पर पहुंची।

सूचना मिलते ही टीम ने सबसे पहले आग पकड़ चुकी बोगी को पूरी ट्रेन से अलग किया, ताकि आग अन्य डिब्बों तक न फैल सके। इसके बाद कर्मचारियों ने पानी की बाल्टियों और उपलब्ध फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से आग विकराल रूप लेने से पहले ही बुझा दी गई और बड़ा हादसा टल गया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग की वास्तविक वजह सामने आएगी।

गनीमत यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और आग को नियंत्रित कर लिया गया। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत आसपास के क्षेत्र की भी जांच कराई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version