Home Uttar Pradesh बरेली पुलिस की बड़ी कामयाबी: 481 गुमशुदा मोबाइल बरामद, 85 लाख की...

बरेली पुलिस की बड़ी कामयाबी: 481 गुमशुदा मोबाइल बरामद, 85 लाख की संपत्ति लौटी मालिकों के हाथ खबर:

0

 

बरेली पुलिस की बड़ी कामयाबी: 481 गुमशुदा मोबाइल बरामद, 85 लाख की संपत्ति लौटी मालिकों के हाथ

रिपोर्ट/राजेश सिंह

खबर:

बरेली। जनपद बरेली पुलिस ने आम नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए गुम और खोए हुए 481 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद किए गए मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 85 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह सराहनीय कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में प्रत्येक माह गुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जाता है, ताकि नागरिकों की खोई हुई संपत्ति उन्हें सुरक्षित वापस मिल सके।

इसी क्रम में दिसंबर माह के दौरान साइबर टीम, जनपदीय सर्विलांस सेल तथा विभिन्न थानों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों की संयुक्त टीम ने तकनीकी संसाधनों और CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से यह बड़ी सफलता हासिल की।

रिजर्व पुलिस लाइन्स में सौंपे गए मोबाइल

बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन 04 जनवरी 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित रविन्द्रालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हाईवे द्वारा मोबाइल स्वामियों को सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई और उन्होंने पुलिस के प्रयासों की जमकर सराहना की।

11 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

इस उल्लेखनीय कार्य में अहम भूमिका निभाने वाले 11 पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित कर्मियों में कैंट, सीबीगंज, बिथरीचैनपुर, फतेहगंज पूर्वी, देवरनियां, नवाबगंज, बारादरी, विशारतगंज, शीशगढ़ और प्रेमनगर थानों में तैनात कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे सम्मान से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और वे और अधिक उत्साह से जनसेवा में जुटते हैं।

2025 में अब तक 3132 मोबाइल बरामद

बरेली पुलिस ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक कुल 3132 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

थानावार मोबाइल बरामदगी (संक्षेप में):

कैंट (35), प्रेमनगर (34), भोजीपुरा (33), बारादरी (30), किला (25), बिथरीचैनपुर (24), सुभाषनगर (23), भमौरा (22), फरीदपुर (22), आवला (21), कोतवाली (19), इज्जतनगर (18), बहेड़ी (17), नवाबगंज (16), मीरगंज (14), विशारतगंज (14), सीबीगंज (12), अलीगंज (12), हाफिजगंज (12) सहित कुल 481 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version