Tuesday, April 28, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshबरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिंदू संगठन से जुड़े युवक ऋषभ ठाकुर...

बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिंदू संगठन से जुड़े युवक ऋषभ ठाकुर पर गुंडा एक्ट, 6 महीने के लिए जिला बदर

बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिंदू संगठन से जुड़े युवक ऋषभ ठाकुर पर गुंडा एक्ट, 6 महीने के लिए जिला बदर

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

बरेली।

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से हिंदू संगठन से जुड़े युवक ऋषभ ठाकुर के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने ऋषभ ठाकुर पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए उसे 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया है।

पुलिस आदेश के अनुसार, यदि ऋषभ ठाकुर इस अवधि में बरेली जिले की सीमा के भीतर कहीं भी पाया गया तो उसके खिलाफ एक और आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ऋषभ ठाकुर को एक कैफे में बर्थडे पार्टी मना रहे लड़के–लड़कियों पर लव जिहाद का आरोप लगाकर मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद वह जेल भेजा गया था। हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद पुलिस ने उसे जनपद से बाहर करने की कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऋषभ ठाकुर की गतिविधियों से क्षेत्र में तनाव और शांति भंग होने की आशंका थी, इसी को देखते हुए यह निवारक कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments