Home Uttar Pradesh बरेली पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को गरिमामय विदाई, SSP ने दी...

बरेली पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को गरिमामय विदाई, SSP ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

0

बरेली पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को गरिमामय विदाई, SSP ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

बरेली। जनपद बरेली की पुलिस लाइन में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह उन पुलिसकर्मियों के लिए आयोजित किया गया, जिन्होंने अपने दीर्घ, समर्पित एवं अनुकरणीय सेवाकाल के उपरांत स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति अथवा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से अवकाश ग्रहण किया।

समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को फूलमालाएं पहनाकर, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट किए तथा उनके आगामी जीवन के लिए सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। SSP अनुराग आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के दौरान पुलिस विभाग की गरिमा, अनुशासन और मर्यादा को बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों में निरीक्षक लेखा शशीबाला (आंकिक शाखा), निरीक्षक बजरुल कमर (पेशी अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी), निरीक्षक मोहम्मद रफीक अली (थाना शाही), निरीक्षक सुरेन्द्र चौहान (पुलिस लाइन), निरीक्षक सुन्दर सिंह (थाना बारादरी – स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति), मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस लल्ला सिंह (पुलिस लाइन) एवं कहार मदनलाल (पुलिस लाइन) शामिल रहे।

इन सभी कर्मियों के कार्यों से न केवल विभागीय कार्यप्रणाली को मजबूती मिली, बल्कि आमजन के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि और विश्वास भी सुदृढ़ हुआ। विदाई समारोह के दौरान भावुक वातावरण देखने को मिला, जहां सहकर्मियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के योगदान को सराहते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चन्द्र मिश्र, पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हाईवे एवं लाइन्स शिवम आशुतोष, क्षेत्राधिकारी यातायात अंजनी तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version