Friday, July 31, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshबरेली में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन का भव्य होली मिलन समारोह

बरेली में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन का भव्य होली मिलन समारोह

बरेली में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन का भव्य होली मिलन समारोह

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार सहित प्रशासनिक अधिकारियों और वरिष्ठ पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति

संपादक/धीरेंद्र सिंह धीरू 

बरेली। होली के पावन अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा शहर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने शिरकत कर समारोह की गरिमा बढ़ाई। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है और समाज को सकारात्मक दिशा देने में उसकी अहम भूमिका है।

समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक गुप्ता सिटील ने की। इस अवसर पर उपजा के अध्यक्ष पवन सक्सेना, उपज के अध्यक्ष आशीष गुप्ता और उपज के महामंत्री अजय कश्यप सहित कई पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मंडलायुक्त भूपेंद्र चौधरी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारिक, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी देहात, एसपी ट्रैफिक, आरटीओ बरेली तथा नगर आयुक्त संजीव मौर्य सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारियों ने मंच साझा किया। सभी वक्ताओं ने मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद को आवश्यक बताते हुए होली को भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक बताया।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। वरिष्ठ पत्रकार कृष्णा राज यादव (आज तक), अनूप कुमार मिश्रा (दैनिक भास्कर), अजय मिश्रा, आरबी लाल, मुकेश तिवारी, बीरेंद्र अटल, विवेक मिश्रा, डॉ. रविंद्र सूर्यवंशी, धीरेंद्र सिंह धीरू, विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

रंग-गुलाल, आपसी मिलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच पूरा माहौल हर्षोल्लास से सराबोर रहा। वरिष्ठ पत्रकारों ने एक-दूसरे को गले लगाकर पुराने गिले-शिकवे दूर किए और एकजुटता का संदेश दिया।

समारोह का समापन आपसी सौहार्द, निष्पक्ष पत्रकारिता और समाजहित में कार्य करने के संकल्प के साथ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments