Tuesday, July 28, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshप्रेम प्रसंग में दो जिंदगियां दांव पर: युवती ने खाया जहर, युवक...

प्रेम प्रसंग में दो जिंदगियां दांव पर: युवती ने खाया जहर, युवक ने पेड़ से लटककर दी जान

प्रेम प्रसंग में दो जिंदगियां दांव पर: युवती ने खाया जहर, युवक ने पेड़ से लटककर दी जान

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

बरेली। जनपद के भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि उसकी प्रेमिका दो दिन पहले जहरीला पदार्थ खाने के बाद निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। घटना से पूरे गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

प्रेम संबंध बना त्रासदी की वजह

जानकारी के अनुसार, भमोरा क्षेत्र निवासी कृष्णपाल का पड़ोसी गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों एक ही बिरादरी से थे और शादी करना चाहते थे।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

तनाव में उठाया खौफनाक कदम

युवती की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने के बाद युवक गहरे तनाव में आ गया। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के बाहर खेत में एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को खबर दी गई।

पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दोनों परिवारों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घटना के बाद गांव में गहरा शोक व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे को बेहद चाहते थे, लेकिन परिस्थितियों ने दो जिंदगियों को तबाही की कगार पर ला खड़ा किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments