Thursday, July 30, 2026
Google search engine
HomePolticalबरेली में टैम्पू लूटकांड का 33 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

बरेली में टैम्पू लूटकांड का 33 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

बरेली में टैम्पू लूटकांड का 33 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/राजेश सिंह

बरेली। यूपी के बरेली देहात क्षेत्र के थाना क्योलड़ियां इलाके में 14 नवंबर 2025 की रात हुए टैम्पू लूटकांड का पुलिस ने सिर्फ 33 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने लूट में इस्तेमाल व लूटे गए सभी सामान टैम्पू, मोबाइल फोन, नगदी 630 रुपये और एक तमंचा व कारतूस बरामद करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

कैसे हुआ था वारदात का खुलासा?

14 नवंबर की रात मैथी चौराहे के पास तीन युवकों ने एक टैम्पू चालक को रोककर उससे मारपीट की। इसके बाद आरोपी चालक का टैम्पू, मोबाइल और जेब में रखे पैसे लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में चेकिंग और घेराबंदी तेज कर दी।

गश्त के दौरान मिली सफलता

16 नवंबर को थाना हाफिजगंज की पुलिस टीम को गश्त के दौरान एक संदिग्ध टैम्पू दिखाई दिया। रोककर पूछताछ करने पर पता चला कि वाहन वही है जो लूट में इस्तेमाल हुआ था। टैम्पू में बैठे तीनों युवक किसी वारदात की फिर तैयारी में थे। तलाशी के दौरान पुलिस को लूटा गया टैम्पू (UP 25 CT 3788), मोबाइल फोन, 630 रुपये नकद और 315 बोर का एक तमंचा व दो कारतूस मिले।

गिरफ्तार आरोपी और उनका आपराधिक इतिहास

पुलिस ने मौके से सोनू उर्फ सोमपाल, जितेंद्र उर्फ गंजा, और लोकेश उर्फ अजनू उर्फ लड्डू को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी ग्राम नकटी नरायणपुर, थाना क्योलड़ैया के निवासी हैं।
तफ्तीश में पता चला कि तीनों के खिलाफ पहले भी चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

कानूनी कार्रवाई शुरू

पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना हाफिजगंज में धारा 313/317(2)/317(5) तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments