Tuesday, July 28, 2026
Google search engine
HomePolticalबारादरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: 604 ग्राम अवैध अफीम के साथ तस्कर...

बारादरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: 604 ग्राम अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार,साथी फरार

बारादरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: 604 ग्राम अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार,साथी फरार

फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/राजेश सिंह

बरेली। एंटी-नारकोटिक्स अभियान के तहत बारादरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 604 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक शातिर तस्कर को दबोच लिया। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है, जबकि आरोपी का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

कैसे हुई कार्रवाई? यह कार्रवाई 16 नवंबर की देर रात उस समय हुई, जब बारादरी पुलिस सब्जी मंडी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक रुहेलखंड छात्रावास के पास अफीम बेचने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन पीछा कर एक युवक को दबोच लिया गया। दूसरा आरोपी घने अंधेरे में भाग निकला।

गिरफ्तार आरोपी से बड़ा खुलासा

पुलिस ने गिरफ्तार युवक की पहचान सोनू निवासी वार्ड नंबर 40, सहसवानी टोला, पुराना शहर, बारादरी के रूप में की है। तलाशी में उसके पास से 604 ग्राम अवैध अफीम एक मोटरसाइकिल (तस्करी में उपयोग) एक मल्टीमीडिया मोबाइल फोन

400 रुपए नकद
बरामद किए गए।

पूछताछ में सोनू ने बताया कि उसका फरार साथी जितेश कश्यप, निवासी ग्राम बलिया, थाना भमोरा, इस धंधे में उसका साझेदार है। दोनों झारखंड से ट्रेन या बस के जरिए अफीम लाते थे और बरेली में ऊंचे दामों पर बेचते थे। सोनू ने बताया कि वह मात्र 5वीं कक्षा तक पढ़ा है और शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है।

झारखंड से सप्लाई होने की पुष्टि

सोनू ने बताया कि झारखंड में रेलवे स्टेशन के पास मौजूद एक सप्लायर से उन्हें अफीम मिलती थी। पुलिस फरार सप्लायर की पहचान उसके मोबाइल नंबर के आधार पर कर रही है।

फरार आरोपी पर पहले से हैं कई केस

फरार तस्कर जितेश कश्यप के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस टीम को मिली सफलता इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय,उपनिरीक्षक मनीष भारद्वाज

(चौकी प्रभारी रुहेलखंड),उपनिरीक्षक रामवीर सिंह,उपनिरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह
की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, और जल्द ही फरार आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments