Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshबरेली में दोहरे हत्याकांड का खुलासा: एक साल से लापता किशोरी की...

बरेली में दोहरे हत्याकांड का खुलासा: एक साल से लापता किशोरी की हत्या, 2017 की वारदात भी आई सामने

 

बरेली में दोहरे हत्याकांड का खुलासा: एक साल से लापता किशोरी की हत्या, 2017 की वारदात भी आई सामने

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली। थाना क्योलड़िया क्षेत्र में एक साल से लापता किशोरी के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच के दौरान न सिर्फ किशोरी की हत्या का राज खुला, बल्कि साल 2017 में हुई एक महिला की हत्या की गुत्थी भी सुलझ गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दोहरे हत्याकांड से पर्दा उठा दिया है।

ग्राम सतवन पट्टी निवासी अजीज अहमद की 16 वर्षीय बेटी जनवरी 2025 से लापता थी। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे रहे। सितंबर 2025 में कैलाश नदी किनारे गन्ने के खेत में चोटी, कपड़े और हड्डियां मिलने से हड़कंप मच गया। डीएनए जांच में पुष्टि हुई कि बरामद अवशेष उसी किशोरी के हैं।

मोबाइल कॉल डिटेल से खुला राज

पुलिस ने जांच के दौरान मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली तो गांव के युवक सलीम हुसैन से किशोरी की लगातार बातचीत सामने आई। शक गहराने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए। जांच में सामने आया कि खुद को डॉक्टर बताने वाला आसिम उर्फ अमित उर्फ डॉ बंगाली इस साजिश का मास्टरमाइंड था। पुलिस के अनुसार वह महिलाओं को झांसा देकर संबंध बनाता और बाद में उन्हें रास्ते से हटा देता था।

2017 की हत्या भी कबूली

पूछताछ में सलीम ने कबूल किया कि उसने 2017 में डॉ बंगाली की पत्नी रजनी की हत्या में भी साथ दिया था। इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका बनी किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया और पहचान मिटाने के लिए खोपड़ी नदी में बहा दी गई।

फरारी की फिराक में थे आरोपी

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल भागने की तैयारी में थे। भौआ बाजार के पास पैसे का इंतजार करते समय पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments