Home Bareilly बरेली में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसएसपी ने चार निरीक्षक व...

बरेली में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसएसपी ने चार निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के किए तबादले

0

बरेली में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसएसपी ने चार निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के किए तबादले

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने बुधवार को पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को उनके नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी को प्रभारी निरीक्षक सीबीगंज के पद से हटाकर विशारतगंज थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं निरीक्षक श्रीमती छवि सिंह, जो अब तक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की जनपदीय इकाई में तैनात थीं, उन्हें महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक विनोद सिंह, जो अब तक सिरौली थाने के प्रभारी थे, उन्हें सीबीगंज थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक रोहित कुमार, जो कोतवाली क्षेत्र की बिहारीपुर चौकी के प्रभारी के रूप में कार्यरत थे, उन्हें सिरौली थाने का प्रभारी बनाया गया है।

एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह फेरबदल जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने, पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। स्थानांतरित सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version