Tuesday, April 28, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshबरेली में राहुल सागर हत्याकांड: फरार दो नामजद आरोपियों पर 50 हजार...

बरेली में राहुल सागर हत्याकांड: फरार दो नामजद आरोपियों पर 50 हजार का इनाम, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

बरेली में राहुल सागर हत्याकांड: फरार दो नामजद आरोपियों पर 50 हजार का इनाम, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

बरेली

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में 14 जनवरी को हुई राहुल सागर की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों भीमा और आकाश ठाकुर की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों आरोपी वारदात के बाद से फरार हैं।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है। आकाश ठाकुर संजय नगर के आम के बाग के पास का निवासी है, जबकि भीमा पुत्र चंद्रशेखर शर्मा रामगंगा नगर कॉलोनी, बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में रहता है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुख्य आरोपी लकी लभेड़ा पहले ही गिरफ्तार

इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर लकी लभेड़ा पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। 22 जनवरी की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ में लकी लभेड़ा के दोनों पैरों में गोली लगी थी। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की गई। इलाज के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या की साजिश और वारदात में आकाश ठाकुर की भी सक्रिय भूमिका सामने आई है, जबकि कुछ अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

क्या था पूरा मामला

14 जनवरी को बिथरी चैनपुर के डोहरा रोड पर राहुल सागर दबंगों की एक शराब पार्टी में पहुंचे थे, जहां वह अपने उधार के पैसे मांग रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दबंगों ने राहुल सागर की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल राहुल सागर ने इलाज के दौरान 21 जनवरी की सुबह दम तोड़ दिया। मामले में आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments