Thursday, April 30, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshबरेली में ‘वध 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, दर्शकों ने की जमकर सराहना

बरेली में ‘वध 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, दर्शकों ने की जमकर सराहना

बरेली में ‘वध 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, दर्शकों ने की जमकर सराहना

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। शहर के शाइनी ग्रुप के निदेशक व फिल्म निर्माता बंटी खान द्वारा मूवी मेक्स, सिटी सेंटर मॉल में हिंदी फीचर फिल्म वध 2 की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। फिल्म में संजय मिश्रा, नीना गुप्ता और कुमुद मिश्रा जैसे सशक्त कलाकारों का अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आया।

स्क्रीनिंग के लिए प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा ने बंटी खान के माध्यम से वीडियो संदेश जारी कर बरेलीवासियों को फिल्म देखने का आमंत्रण दिया। कार्यक्रम में शहर के कलाकारों, बुद्धिजीवियों, व्यापारियों, उद्यमियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

फिल्म के प्रदर्शन के बाद दर्शकों ने कहानी, निर्देशन और कलाकारों के अभिनय की सराहना की। विशेष रूप से संजय मिश्रा की सादगी और अभिनय कौशल ने लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म समाप्ति के बाद संजय मिश्रा वीडियो कॉल के जरिए दर्शकों से रूबरू हुए, जिससे माहौल भावुक और यादगार बन गया।

बताया जाता है कि संजय मिश्रा और बंटी खान के बीच घनिष्ठ मित्रता है। इससे पहले संजय मिश्रा, बंटी खान द्वारा निर्मित फिल्म अंग्रेजी में कहते हैं… में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं।

शहर के साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और उद्यमियों ने बरेली में इस तरह की गुणवत्तापूर्ण फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करने के लिए बंटी खान का आभार व्यक्त कियl

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments