Tuesday, April 28, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshबरेली में होमस्टे नीति 2025 के तहत आवेदनों पर बैठक, 7 आवेदनों...

बरेली में होमस्टे नीति 2025 के तहत आवेदनों पर बैठक, 7 आवेदनों को मिली स्वीकृति

बरेली में होमस्टे नीति 2025 के तहत आवेदनों पर बैठक, 7 आवेदनों को मिली स्वीकृति

भास्कर न्यूज24 न्यूज़ एजेंसी 

बरेली।उत्तर प्रदेश ब्रेड, ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति–2025 के मानक संचालन प्रक्रियाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों को स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने की।

बैठक में उपनिदेशक पर्यटन ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि रोजगार सृजन और पर्यटकों को किफायती आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से होमस्टे नीति–2025 लागू की गई है। इस नीति के तहत लोग अपने घर के 1 से 6 कमरों को होमस्टे के रूप में विकसित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बरेली जनपद में अब तक इस योजना के अंतर्गत सात लोगों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया है।

जिलाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों को स्वीकृति प्रदान करते हुए उपनिदेशक पर्यटन को निर्देश दिए कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका और अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड़ सकें और जनपद में पर्यटन को बढ़ावा मिले।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मुख्य अग्निश्मन अधिकारी के प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि होमस्टे के लिए फायर सेफ्टी से संबंधित सभी इंतजामात और उपकरणों का भली-भांति निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात अकमल खां, उपनिदेशक पर्यटन रविन्द्र कुमार, मुख्य अग्निश्मन अधिकारी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments