Home Uncategorized बारादरी थाना क्षेत्र में सरकारी कर्मचारी की घेराबंदी कर जान से मारने...

बारादरी थाना क्षेत्र में सरकारी कर्मचारी की घेराबंदी कर जान से मारने की कोशिश!

0

बारादरी थाना क्षेत्र में सरकारी कर्मचारी की घेराबंदी कर जान से मारने की कोशिश!

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

पत्नी के भाई पर तमंचा लगाकर धमकाने का आरोप

बरेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात एक लिपिक ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पत्नी के भाई पर जानलेवा धमकी, गाली-गलौज और जबरन गाड़ी में बैठकर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना बारादरी में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी हेमंत कुमार मौर्य निवासी गोकुल धाम कॉलोनी फेस-4, कर्मचारी नगर बरेली ने बताया कि 25 नवंबर को उनकी पत्नी से घरेलू विवाद हुआ था, जिसके बाद उनकी पत्नी ने 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर दिया और अपने भाई नरेश मौर्य को भी घर बुला लिया। परिजनों और पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

प्रार्थी के अनुसार, 29 नवंबर 2025 की शाम लगभग 5:40 बजे वह अपने कार्यालय से घर लौट रहे थे। तभी शहमतगंज पुल के नीचे एक व्यक्ति ने हाथ देकर उनकी कार को रुकवाया। जैसे ही उन्होंने वाहन रोका, तभी नरेश मौर्य निवासी अयोध्या धाम कॉलोनी, थाना इज्जतनगर, अपने दो अज्ञात साथियों के साथ अचानक उनकी कार में घुस आया और गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोप है कि नरेश मौर्य ने प्रार्थी के सीने पर तमंचा लगाकर धमकी दी — “तू मेरी बहन के साथ मारपीट करता है, अगर तू उसके घर गया तो जान से मार दूँगा। तलाक दे दे, नहीं तो पूरे परिवार को मरवा दूँगा।” विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

प्रार्थी ने बताया कि डिप्टी सीएमओ शहर में होने के कारण पुलिस व्यस्त थी, इसीलिए वह उसी दिन रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आ सके। अब उन्होंने थाना बारादरी में नरेश मौर्य और दो अज्ञात साथियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर की नकल म0कां0 1920 रजनी भारती द्वारा प्रमाणित की गई है कि प्रार्थी द्वारा बताए अनुसार ही इसे कंप्यूटर पर टाइप कराया गया है।

पीड़ित ने पुलिस से अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version