Monday, April 27, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshमथुरा में कैलाश मठ के सेवादार को हनीट्रैप में फंसाकर 50 लाख...

मथुरा में कैलाश मठ के सेवादार को हनीट्रैप में फंसाकर 50 लाख की रंगदारी, महिला गिरफ्तार, तीन फरार

मथुरा में कैलाश मठ के सेवादार को हनीट्रैप में फंसाकर 50 लाख की रंगदारी, महिला गिरफ्तार, तीन फरार

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

खबर:

मथुरा। उत्तराखंड के गोपेश्वर स्थित कैलाश मठ के एक सेवादार को हनीट्रैप में फंसाकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित सेवादार प्रदीप शर्मा के अनुसार, दो दिन पहले एक महिला ने स्वयं को सीमा कुमारी बताते हुए फोन किया और मठ के लिए दान देने की इच्छा जताई। महिला ने खुद को मथुरा के अमर पैलेस होटल में ठहरा होना बताया।

दान की बात पर सेवादार जब होटल पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद तीन अन्य लोग अचानक फर्जी सीबीआई और पुलिस अधिकारी बनकर सामने आ गए। आरोप है कि आरोपियों ने सेवादार को बंधक बनाकर महिला के साथ उनकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली और वीडियो वायरल करने व झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की मांग की।

सूझबूझ दिखाते हुए सेवादार ने रकम की व्यवस्था के लिए एक दिन का समय मांगा और वहां से छूटते ही सीधे स्थानीय थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही मथुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमर पैलेस होटल की घेराबंदी की और महिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, फर्जी सीबीआई और पुलिस अधिकारी बनकर आए तीनों आरोपी फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह मामला सुनियोजित हनीट्रैप और जबरन वसूली का है। गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है और मोबाइल फोन, वीडियो व कॉल डिटेल्स की जांच कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस तरह की ब्लैकमेलिंग या हनीट्रैप का शिकार होने पर घबराने के बजाय तुरंत पुलिस से संपर्क

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments