Home Uncategorized मानसून से पूर्व जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु जिलाधिकरी ने...

मानसून से पूर्व जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु जिलाधिकरी ने दिए सख्त निर्देश, 3 दिन में डीपीआर तैयार करने को कहा

0

मानसून से पूर्व जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु जिलाधिकरी ने दिए सख्त निर्देश, 3 दिन में डीपीआर तैयार करने को कहा। सहसंपादक हरीश भाकुनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विगत शनिवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में जनपद की समीक्षा बैठक के दौरान आगामी मानसून से पूर्व मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सोमवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं।* उन्होंने कहा, _“जलभराव की निकासी के लिए सभी संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल योजना तैयार कर शासन को भेजी जाए, ताकि स्थायी समाधान होने से आमजन को वर्षाकाल में जलभराव की परेशानी से निजात मिल सके।”_

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि हल्द्वानी नगर में 6 नालों के कारण वर्षाकाल में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है। इन नालों के साथ ही सभी छोटे-बड़े नालों की निकासी हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। नगर निगम के अंतर्गत आने वाले पुराने व नए वार्डों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर विशेष जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट, अधिशासी अभियंता सिंचाई तथा परियोजना प्रबंधक यूयूएसडीए को निर्देश दिए गए कि वे *तीन दिन के भीतर* हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े नए वार्डों तथा रामनगर क्षेत्र के सभी जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जलभराव की रोकथाम हेतु *डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत करें।*

बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति की भी समीक्षा की,अधीक्षण अभियंता सिंचाई महेश खरे ने अवगत कराया कि *रकसिया नाला* बिरला स्कूल से आगे ओवरफ्लो हो जाता है, जिसके समाधान हेतु कार्य प्रगति पर है व डीपीआर तैयार की जा रही है। *चौफुला चौराहे से पनियाली तक नहर कवरिंग का कार्य पूर्ण* कर लिया गया है- *कलसिया नाले* की सफाई व व्यवस्था मानसून से पूर्व कराने के निर्देश दिए गए ताकि गौला नदी में प्रवाह सुचारू रहे- काठगोदाम स्थित देवखड़ी नाले पर चल रहे कार्यों को मानसून से पूर्व पूर्ण करने को कहा गया। इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी छोटे नाले एवं गूलों की जल निकासी के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई, रामनगर खण्ड को निर्देश दिए गए कि रामनगर के *चोरपानी, गौजानी, पदमपुरी, भरतपुरी, लखनपुरी व मालधनचौड़* क्षेत्रों में जलभराव के स्थायी समाधान हेतु स्थलीय निरीक्षण कर डीपीआर उपलब्ध कराएं। बताया गया कि चोरपानी व गौजानी क्षेत्र की समस्या का स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर समाधान कर लिया गया है। मालधनचौड़ में विभिन्न चरणों में होने वाले कार्यों से *7 गांवों को जलभराव से राहत मिलेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि *गांवों में पानी निकासी की समस्या दूर हो और किसानों को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो इसके लिए मानसून से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध पूरा किया जाए।

बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई महेश खरे, प्रोजेक्ट मैनेजर यूयूएसडीए कुलदीप कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version