Saturday, April 18, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshमीरगंज पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, 64.95 ग्राम स्मैक व...

मीरगंज पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, 64.95 ग्राम स्मैक व मोबाइल बरामद

मीरगंज पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, 64.95 ग्राम स्मैक व मोबाइल बरामद

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

बरेली। जनपद बरेली के थाना मीरगंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 64.95 ग्राम अवैध स्मैक तथा ओप्पो कंपनी का एक स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार 17/18 मार्च 2026 की रात थाना मीरगंज पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लाभारी चौकी क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध स्मैक लेकर जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए हाईवे से मनकरा मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 64.95 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी स्मैक कहां से लाता था और किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments