Home Uncategorized मुंबई के होटल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, CCTV से पहचान कर...

मुंबई के होटल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, CCTV से पहचान कर तीन आरोपी गिरफ्तार

0

मुंबई के होटल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, CCTV से पहचान कर तीन आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज24/न्यूज़ एजेंसी

मुंबई के होटल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, CCTV से पहचान कर तीन आरोपी गिरफ्तारमुंबई में एक होटल के कमरे में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने होटल में लगे CCTV कैमरों की मदद से तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, युवती होटल में किसी परिचित से मिलने आई थी। गलती से वह रूम नंबर 105 की जगह रूम नंबर 205 का दरवाजा खटखटा बैठी। उसी कमरे में मौजूद युवकों ने युवती को जबरन अंदर खींच लिया और रातभर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

सुबह करीब 4 बजे पीड़िता किसी तरह वहां से निकलने में सफल रही और सीधे घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल के CCTV फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान की।

पुलिस ने इस मामले में घनश्याम भौलाल राठौड़, ऋषिकेश तुलसीराम चव्हाण और किरण लक्ष्मण राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version