Home Uttar Pradesh मेरठ के सरधना में दोस्त को गोली मारने का लाइव वीडियो वायरल,...

मेरठ के सरधना में दोस्त को गोली मारने का लाइव वीडियो वायरल, घर से बुलाकर फहीम पर तमंचे से फायर

0

 

मेरठ के सरधना में दोस्त को गोली मारने का लाइव वीडियो वायरल, घर से बुलाकर फहीम पर तमंचे से फायर

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दोस्ती को शर्मसार करते हुए एक युवक ने अपने ही दोस्त को गोली मार दी। इस वारदात का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक उवैश ने अपने दोस्त फहीम को घर से बाहर बुलाया और तमंचे से उस पर गोली चला दी। गोली फहीम की हथेली में लगी और आर-पार निकल गई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद तीसरे युवक ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी उवैश फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है, जबकि फहीम दर्द से कराहता दिखाई देता है। घटना के बाद घायल फहीम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है और वायरल वीडियो के आधार पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर युवाओं में बढ़ती हिंसा और अवैध हथियारों के इस्तेमाल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version