Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshरंगकर्म गौरव सम्मान 2026 के सफल आयोजन पर एडीएम एफआर संतोष कुमार...

रंगकर्म गौरव सम्मान 2026 के सफल आयोजन पर एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह ने दी बधाई

रंगकर्म गौरव सम्मान 2026 के सफल आयोजन पर एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह ने दी बधाई

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली।यूथ वेलफेयर, कला साहित्य एवं भारतीय संस्कृति को समर्पित संस्था द्वारा आयोजित “रंगकर्म गौरव सम्मान 2026” कार्यक्रम के सफल आयोजन पर एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह और वरिष्ठ रंगकर्मी सैयद सिराज अली ने आयोजकों को बधाई दी। यह कार्यक्रम 5 अप्रैल 2026 को रोटरी भवन में आयोजित किया गया था, जिसमें शहर के साहित्यकारों, कलाकारों और रंगकर्मियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हिंदी नाटक केवल मंचीय मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज का सशक्त दर्पण भी है। उन्होंने कहा कि रंगमंच वह कला है जो बिना किसी तकनीकी माध्यम के सीधे दर्शकों के दिल तक पहुंचती है और कम समय में समाज की गहरी बातों को प्रभावी ढंग से सामने रख देती है।

संस्था के अध्यक्ष गोविंद सैनी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन रंगकर्मियों के उत्साह और रचनात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और समाज से जुड़ने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ रंगकर्मी सैयद सिराज अली को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक उमेश प्रजापति, प्रख्यात कवि रोहित राकेश, पवन कालरा और ओमपाल प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कला और संस्कृति के संरक्षण तथा रंगमंच को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ आयोजन का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments