Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshरिजर्व पुलिस लाइन्स में नई सुविधाओं का शुभारंभ, एसएसपी अनुराग आर्य ने...

रिजर्व पुलिस लाइन्स में नई सुविधाओं का शुभारंभ, एसएसपी अनुराग आर्य ने किया यातायात कार्यालय का उद्घाटन

रिजर्व पुलिस लाइन्स में नई सुविधाओं का शुभारंभ, एसएसपी अनुराग आर्य ने किया यातायात कार्यालय का उद्घाटन

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

बरेली। रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में पुलिस व्यवस्था को अधिक आधुनिक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने यहां नव-निर्मित पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय समेत कई नई इकाइयों का उद्घाटन किया। इस दौरान शिलान्यास पट्टिका का अनावरण कर यातायात कार्यालय का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक अंजना दहिया ने यातायात कार्यालय की पेशी का उद्घाटन किया। वहीं वीआईपी सेल का उद्घाटन सहायक पुलिस अधीक्षक सोनाली मिश्रा तथा टीएसआई कार्यालय का उद्घाटन सहायक पुलिस अधीक्षक शिवम आशुतोष द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पुलिस लाइन्स में बनाए गए “प्रहरी उद्यान” के मुख्य द्वार पर स्थापित शिलान्यास पट्टिका का अनावरण भी किया गया और उद्यान में स्थापित प्रतिमा का उद्घाटन किया गया। यातायात शाखा के हेड कांस्टेबल साने आलम पासा ने भी फीता काटकर कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पिछले डेढ़ वर्ष से पुलिस लाइन्स परिसर के सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण का कार्य लगातार कराया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात कार्यालय, वीआईपी सेल और टीएसआई कार्यालय के नए भवन तैयार कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं से पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और कार्यप्रणाली भी अधिक प्रभावी होगी।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा समेत अन्य अधिकारियों का विशेष योगदान रहा है। इससे पहले परेड ग्राउंड का भी कायाकल्प किया जा चुका है और मीटिंग हॉल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments