Monday, May 25, 2026
Google search engine
HomePolticalलखनऊ में अटल को श्रद्धांजलि: पीएम मोदी ने ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का...

लखनऊ में अटल को श्रद्धांजलि: पीएम मोदी ने ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का किया लोकार्पण

लखनऊ में अटल को श्रद्धांजलि: पीएम मोदी ने ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का किया लोकार्पण

संपादक/धीरेंद्र सिंह 

लखनऊ। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का विधिवत लोकार्पण किया और अटल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचार, संवेदना और राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक थे। उनका जीवन देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल, अटल जी के विचारों और उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण को सदैव जीवंत रखेगा।

इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत की राजनीति को सुशासन, संवाद और सर्वसमावेशी विकास की नई दिशा दी। राष्ट्र प्रेरणा स्थल उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और आम नागरिक भी शामिल हुए। पूरे परिसर में देशभक्ति और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। अटल जी की स्मृत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments