वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा ने ब्लाइंड स्कूल नैब के बच्चों के साथ गौलापार में मनाया अपना जन्मदिन सहसंपादक हरीश भाकुनी आज नेशनल स्कूल आफ़ ब्लाइंड में कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पीसीसी सदस्य श्री हरेंद्र सिंह बोरा जी का जन्म दिन स्कूल के बच्चों और मित्रजनों के साथ सादगी के साथ मनाया बच्चों ने अपनी गीतों की प्रस्तुति से आए हुए सभी अतिथि गणों का मनमोह लिया।बोरा जी ने कहा हम सभी को अपना जन्मदिन इन बच्चों के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा मुझे बड़ी खुशी हुई। आज मैं अपना जन्मदिन इन बच्चों के साथ मना रहा हूँ। बोराजी ने बच्चों के साथ के कटिंग कर अपना जन्मदिन मनाया और बच्चों को कॉपी पेन। इत्यादि चीजें भेंट की तथा बच्चों को कई प्रकार के फल वितरित किए और कहा भविष्य में इन बच्चों के लिए कुछ न कुछ जरूर करेंगे साथ ही उन्होंने स्कूल के स्टाफ और कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया इस शुभ अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत सिंह बगड़वाल नीरज रेकवाल महिपाल रेकवाल अर्जुन बिष्ट मीना बोरा राम सिंह नगरकोटी इंदर पाल आर्य सुरेंद्र सिंह बरगली प्रधान राजू आर्य राम सिंह बिष्ट हरीश भाकुनी आदि उपस्थित रहे
वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा ने ब्लाइंड स्कूल नैब के बच्चों के साथ गौलापार में मनाया अपना जन्मदिवस
RELATED ARTICLES


