Home Uttar Pradesh वाराणसी में कॉलेज कैंपस में दिनदहाड़े छात्र की गोली मारकर हत्या, कैंपस...

वाराणसी में कॉलेज कैंपस में दिनदहाड़े छात्र की गोली मारकर हत्या, कैंपस में मचा हड़कंप

0
Oplus_0

वाराणसी में कॉलेज कैंपस में दिनदहाड़े छात्र की गोली मारकर हत्या, कैंपस में मचा हड़कंप

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

वाराणसी। जिले के उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) परिसर में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब दिनदहाड़े एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कॉलेज परिसर में हुई इस वारदात से छात्रों और स्टाफ में दहशत फैल गई, जबकि घटना के बाद बड़ी संख्या में छात्र मौके पर जमा हो गए।

मृतक छात्र की पहचान सूर्य प्रताप सिंह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी मनजीत चौहान पिस्तौल लेकर कॉलेज परिसर में पहुंचा और सीधे प्रिंसिपल कार्यालय के पास जाकर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी में सूर्य प्रताप सिंह को कई गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई और विरोध प्रदर्शन किया।

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चला रही है और कॉलेज परिसर के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version