Saturday, April 18, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshसीएम योगी ने संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर लखनऊ में...

सीएम योगी ने संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर लखनऊ में प्रतिमा का किया अनावरण, समता और सामाजिक समरसता का दिया संदेश

सीएम योगी ने संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर लखनऊ में प्रतिमा का किया अनावरण, समता और सामाजिक समरसता का दिया संदेश

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर राजधानी लखनऊ के कानपुर रोड स्थित बाराबिरवा में उनकी प्रतिमा का विधिवत अनावरण कर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, संत-महात्मा और आमजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जी भारतीय संत परंपरा के महान विचारक थे, जिन्होंने समाज को समता, करुणा और सामाजिक समरसता का अमर संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का जीवन और उनकी वाणी आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और हमें उनके विचारों को आत्मसात कर एक समरस, न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

सीएम योगी ने कहा कि संत रविदास जी ने भक्ति आंदोलन के माध्यम से जाति, वर्ग और भेदभाव की दीवारों को तोड़ते हुए मानव मात्र की समानता का संदेश दिया। उनका “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का विचार आज भी जीवन को सकारात्मक दिशा देने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार संतों और महापुरुषों की विरासत को संरक्षित करने और उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। संत रविदास जी की प्रतिमा का अनावरण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करेगा।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से संत रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में सौहार्द, समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments