Saturday, April 18, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshश्री राम कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती महाराज...

श्री राम कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती महाराज का ओजस्वी प्रवचन

श्री राम कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती महाराज का ओजस्वी प्रवचन

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

खबर:

बरेली। डिवाइन श्री राम इंटरनेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट, हरिद्वार के तत्वावधान में श्री हरि मंदिर, मॉडल टाउन बरेली में चल रही श्री राम कथा के पांचवें दिवस पर परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. उमाकांतानंद सरस्वती महाराज ने जीवन में धैर्य, ज्ञान और भक्ति के महत्व पर गहन प्रकाश डाला।

कथा के मुख्य प्रसंग में महाराज जी ने नारद मुनि की कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए उनके चरित्र, तप और भगवान के प्रति अटूट भक्ति को रेखांकित किया। साथ ही कैलाश पर्वत पर कार्तिकेय और गणपति की उत्पत्ति तथा कार्तिकेय द्वारा तारकासुर के संहार की कथा सुनाकर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।

स्वामी जी ने कहा कि मनु महाराज का बुढ़ापे में वन गमन साक्षात ज्ञान और भक्ति का जीवंत उदाहरण है, जो मानव को जीवन के अंतिम पड़ाव में ईश्वर की शरण में जाने की प्रेरणा देता है। कथा के माध्यम से श्रोताओं को आत्मज्ञान, संयम और श्रद्धा के मार्ग पर चलने का संदेश मिला।

उल्लेखनीय है कि स्वामी डॉ. उमाकांतानंद सरस्वती महाराज शाश्वतम् फाउंडेशन के संस्थापक हैं। उन्होंने 12 वर्ष की आयु में गुरु दीक्षा लेकर 16 वर्ष में गृह त्याग किया और कठिन तपस्या के मार्ग पर अग्रसर हुए। विगत 25 वर्षों से वे रामायण, गीता, श्रीमद्भागवत, वेद, उपनिषद एवं भारतीय संस्कृति पर प्रवचन कर रहे हैं। वर्ष 1999 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में आयोजित विश्व धर्म सभा में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया।

आज की कथा के यजमान प्रदीप सिंह चौहान रहे। आयोजन में पूजा सेवा संस्थान बरेली, रोटरी क्लब ऑफ बरेली नॉर्थ, आर्ट एरेना बरेली तथा श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति का विशेष सहयोग रहा। श्री राम कथा 28 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक शाश्वतम् परिवार बरेली के पी.पी. सिंह (पूर्व रोटरी गवर्नर), संजय अग्रवाल (प्रबंध निदेशक, आर्ट एरेना) एवं रविशरण सिंह चौहान (प्रधानाचार्य एवं संयोजक, गंगा समग्र तटप्रांत ब्रज प्रदेश) हैं।

कथा में पशुपालन एवं डेयरी मंत्री माननीय धर्म पाल सिंह, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन श्रीमती श्रुति गंगवार, राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, दैनिक जागरण के पूर्व महाप्रबंधक चंद्रकांत त्रिपाठी, माधव राव सिंधिया स्कूल के चेयरमैन सौरभ अग्रवाल, सी.पी. सिंह चौहान, रोटरी क्लब ऑफ बरेली नॉर्थ के सुनील भसीन, इनर व्हील क्लब ऑफ बरेली न्यू नॉर्थ की प्रेसिडेंट मालती देवी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments