Sunday, June 7, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshसीसीआरएएस की गवर्निंग बॉडी में मनोज थपलियाल नामित, 2028 तक रहेगा कार्यकाल

सीसीआरएएस की गवर्निंग बॉडी में मनोज थपलियाल नामित, 2028 तक रहेगा कार्यकाल

सीसीआरएएस की गवर्निंग बॉडी में मनोज थपलियाल नामित, 2028 तक रहेगा कार्यकाल

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली।नई दिल्ली। Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (सीसीआरएएस) ने अपनी गवर्निंग बॉडी के पुनर्गठन के तहत बरेली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मनोज थपलियाल को सदस्य के रूप में नामित किया है। यह नामांकन Ministry of Ayush, भारत सरकार की मंजूरी के बाद किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, मनोज थपलियाल को “एमिनेंट एक्सटर्नल एक्सपर्ट” के रूप में गवर्निंग बॉडी का सदस्य बनाया गया है। वे बरेली के जाटवपुरा क्षेत्र के निवासी हैं और सामाजिक कार्यकर्ता व कम्युनिटी लीडर के रूप में सक्रिय रहे हैं।

सीसीआरएएस की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि नामित गैर-सरकारी सदस्यों का कार्यकाल 11 अगस्त 2028 तक रहेगा। यह निर्णय परिषद के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन, नियम व उपनियमों के तहत लिया गया है।

यह नियुक्ति आयुष मंत्रालय के 17 मार्च 2026 के आदेश के आधार पर की गई है। सीसीआरएएस के महानिदेशक प्रो. वैद्य रवींद्रनाथ आचार्य द्वारा जारी एडेंडम में संबंधित विभागों और अधिकारियों को भी इसकी सूचना भेजी गई है।

सीसीआरएएस आयुष मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाली प्रमुख संस्था है, जो आयुर्वेद से जुड़े अनुसंधान और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments