Sunday, June 7, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshउत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर बरेली में 7...

उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर बरेली में 7 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर बरेली में 7 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बरेली शहर स्थित हार्टमैन रामलीला मैदान में पंचायत विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ माननीय सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पारदर्शी तरीके से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाई जा रही हैं, जिससे बीते वर्षों में कानून व्यवस्था, रोजगार और आमजन के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

प्रदर्शनी में सरकार की विगत नौ वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है, जो 26 मार्च तक आमजन के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। इसके माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाई जा रही है।

प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण, कृषि में ड्रोन और सोलर पंप पर अनुदान, पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, पेंशन योजनाएं तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मेयर डॉ. उमेश गौतम सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments