Home Bareilly 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार, योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री...

2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार, योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का दावा

0

2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार, योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का दावा

भाजपा समर्थक दल युवा मोर्चा की प्रेस वार्ता में नेताओं ने भरा जीत का दम, तैयारियां तेज

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली।भाजपा समर्थक दल युवा मोर्चा बरेली के तत्वाधान में आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरशद हुसैन ने बड़ा राजनीतिक दावा करते हुए कहा कि उनका दल आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा को पूर्ण समर्थन देगा और योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाएगा।

उन्होंने कहा कि उनका संगठन शुरू से ही भाजपा के साथ खड़ा रहा है और आगे भी मजबूती से समर्थन जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष मोईन कुरैशी ने कहा कि इस बार पूरी टीम पूरी ऊर्जा और रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और अधिक से अधिक सीटों पर जीत सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य सिर्फ जीत नहीं बल्कि रिकॉर्ड बहुमत दिलाना है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी नाहिद बेग ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को एक बार फिर पूर्ण बहुमत से जिताया जाएगा और विपक्ष को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि “बाबा का बुलडोजर” 2027 में भी उसी मजबूती से चलेगा और कानून-व्यवस्था कायम रहेगी।

जिला अध्यक्ष नूर हसन ने बताया कि संगठन ने अभी से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव अकबर हुसैन, जिला महामंत्री रेहान अहमद, श्याम देवल, महानगर अध्यक्ष असलम खान, बदरूद्दीन, मुस्तफा रजा, शिवम सक्सेना सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version