Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradesh22 मार्च को बरेली में 24 केंद्रों पर होगी सहायक अभियोजन अधिकारी...

22 मार्च को बरेली में 24 केंद्रों पर होगी सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा

22 मार्च को बरेली में 24 केंद्रों पर होगी सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा

कर्फ्यू की स्थिति में प्रवेश पत्र ही होगा कर्फ्यू पास 

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली, 17 मार्च। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 आगामी 22 मार्च 2026 को जनपद बरेली के 24 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

अपर जिलाधिकारी (नगर) सौरभ दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोग द्वारा जारी निर्देश पुस्तिका के अनुसार यदि किसी क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है या कर्फ्यू लागू हो जाता है, तो ऐसे में परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र को ही कर्फ्यू पास के रूप में मान्य किया जाएगा।

इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। इसके लिए ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे प्रवेश पत्र दिखाने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक जाने की अनुमति दें।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और अपने साथ प्रवेश पत्र व आवश्यक दस्तावेज अवश्य रखें, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments