चार दिन बाद फिर आसमान में उड़ा वायुसेना का हेलीकॉप्टर, तकनीकी टीम ने ढूंढ निकाली खामी

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

चार दिन बाद फिर आसमान में उड़ा वायुसेना का हेलीकॉप्टर, तकनीकी टीम ने ढूंढ निकाली खामी

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

मीरगंज के गोरा लोकनाथपुर गांव में 17 नवंबर को हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के गोरा लोकनाथपुर गांव में 17 नवंबर को तकनीकी समस्या के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करने वाला वायुसेना का हेलीकॉप्टर अब पूरी तरह सुरक्षित पाया गया है। मंगलवार को चार दिन बाद हेलीकॉप्टर को सफलतापूर्वक उड़ान भराई गई।

बेंगलुरु और मध्य प्रदेश से पहुंची विशेषज्ञ टीम ने की गहन जांच

घटना के बाद वायुसेना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बेंगलुरु और मध्य प्रदेश से विशेष तकनीकी टीम को मौके पर भेजा था। टीम ने हेलीकॉप्टर की पूरी मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की जांच की। कई घंटों की टेस्टिंग के बाद वह तकनीकी खामी सामने आई जिसने पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करने पर मजबूर किया था।

विशेषज्ञों ने खराबी को ठीक कर दिया और मशीन को एक बार फिर उड़ान के लिए सुरक्षित घोषित किया।

सफल ट्रायल के बाद हेलीकॉप्टर ने भरी उड़ान

तकनीकी खामी दूर होने के बाद हेलीकॉप्टर का ट्रायल रन कराया गया। सभी पैरामीटर सामान्य मिलने पर इसे सुरक्षित उड़ान भराई गई। उड़ान के दौरान वाइब्रेशन, इंजन परफॉर्मेंस समेत सभी सुरक्षा मानकों की पुष्टि की गई।

ग्रामीणों को दिए गए माल्टोज पैकेट

मरम्मत कार्य के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने वायुसेना टीम की हर संभव मदद की। इसके प्रति आभार जताने के लिए एयरफोर्स कर्मियों ने ग्रामीणों को माल्टोज के पैकेट वितरित किए। ग्रामीणों ने भी जवानों के प्रति सम्मान और सहयोग व्यक्त किया।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई