डीएम अविनाश सिंह कि अध्यक्षता में नगर निगम की एन-कैप बैठक सम्पन्न, मृत पशुओं के निस्तारण व गौशाला निर्माण पर जोर

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

डीएम अविनाश सिंह कि अध्यक्षता में नगर निगम की एन-कैप बैठक सम्पन्न, मृत पशुओं के निस्तारण व गौशाला निर्माण पर जोर

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

बरेली,कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम की एन-कैप (N-CAP) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की साफ-सफाई, पशु संरक्षण, सड़क निर्माण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।

मृत पशुओं के निस्तारण पर नया मॉडल अपनाने के निर्देश

बैठक में शहर में मृत पशुओं के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण पर विशेष चर्चा की गई।

डीएम अविनाश सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लखनऊ सहित अन्य शहरों में अपनाई जा रही तकनीक और व्यवस्था का अध्ययन किया जाए और बरेली में भी उसी प्रभावी मॉडल को लागू किया जाए।

एक बड़ी कान्हा गौशाला के निर्माण हेतु स्थान चयन पर चर्चा

डीएम अविनाश सिंह ने बरेली में एक बड़े स्तर की कान्हा गौशाला स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थान चयनित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुझाव दिया कि तहसील नवाबगंज में उपलब्ध भूमि का उपयोग इस उद्देश्य के लिए किया जा सकता है।

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि डिफेंस की भूमि पर गौशाला निर्माण के लिए भी वार्ता चल रही है और इस दिशा में सकारात्मक प्रगति होने की उम्मीद है।

बायोडाइवर्सिटी पार्क और सड़क निर्माण पर विचार-विमर्श

बैठक में इनवर्टिस यूनिवर्सिटी के समीप बायोडाइवर्सिटी पार्क विकसित किए जाने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि यह पार्क शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

इसके साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीसी रोड और साइड पटरी निर्माण कार्यों की स्थिति पर भी समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

अधिकारीगण रहे मौजूद

बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भण्डारी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सहित नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई