नैनीताल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को दी सौगात, अप्रैल से दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

नैनीताल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को दी सौगात, अप्रैल से दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

 

महिला दिवस सप्ताह पर आयोजित संगोष्ठी में अध्यक्ष मुकेश बोरा की घोषणा, 1000 से अधिक महिला दुग्ध उत्पादक रहीं मौजूद

लालकुआं (नैनीताल), रिपोर्टर – गुड्डू भारती।

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के वर्तमान बोर्ड के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के मौके पर लालकुआं में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद की 1000 से अधिक महिला दुग्ध उत्पादकों ने भाग लिया।

इस दौरान दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि आगामी अप्रैल माह से दूध के मूल्य में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया है और 15 अप्रैल से यह बढ़ी हुई दर लागू कर दी जाएगी।

मुकेश बोरा ने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ का मुख्य उद्देश्य जिले के दुग्ध उत्पादकों का सर्वांगीण विकास करना है। संघ लगातार दुग्ध उत्पादकों के साथ मिलकर कार्य कर रहा है और उनके दुख-सुख में हमेशा साथ खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं के समाधान के लिए संघ हर संभव प्रयास कर रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि दुग्ध संघ जल्द ही 1 लाख 50 हजार लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है, जो संघ के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम में महिला दुग्ध उत्पादकों ने संघ के इस फैसले का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की और इसे उनके लिए बड़ी राहत बताया।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई