डॉ. अनीस बेग के ‘जश्न-ए-ईद एवं होली महोत्सव’ में उमड़ा जनसैलाब, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

डॉ. अनीस बेग के ‘जश्न-ए-ईद एवं होली महोत्सव’ में उमड़ा जनसैलाब, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली। शहर में आयोजित जश्न-ए-ईद एवं होली महोत्सव इस बार भव्यता और उत्साह का अनोखा संगम बन गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने इसे पूरी तरह हाउसफुल बना दिया। हर वर्ग और समुदाय के लोग एक साथ शामिल हुए, जिसने शहर की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की खूबसूरत झलक पेश की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मशहूर गायक सलमान अली रहे। उनकी सुरीली आवाज और शानदार प्रस्तुति ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। जैसे ही उन्होंने अपने लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए, दर्शक झूम उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा।

महोत्सव में महिलाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। चूड़ी, मेहंदी और मेकअप के स्टॉल पर महिलाओं और युवतियों की भारी भीड़ देखने को मिली। हाथों में सजी खूबसूरत मेहंदी और रंग-बिरंगी चूड़ियों ने कार्यक्रम की रौनक को और बढ़ा दिया।

खान-पान की व्यवस्था भी कार्यक्रम की खास आकर्षण रही। यहां होली की पारंपरिक गुजिया, ईद की सेवइयां और नवरात्रों के विशेष व्यंजन एक ही स्थान पर उपलब्ध थे। इस अनोखे संगम ने लोगों को अलग-अलग त्योहारों का स्वाद एक साथ चखने का अवसर दिया।

इस भव्य आयोजन के आयोजक डॉ. अनीस बेग की पहल की सभी ने सराहना की। लोगों का कहना था कि ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेम, भाईचारा और सांस्कृतिक समरसता को मजबूत करते हैं। महोत्सव ने एकता और आपसी सौहार्द का सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम में मेयर डॉ. उमेश गौतम, सलीम सुहानी, खुसरो मिर्ज़ा, विनोद पगरानी, सैय्यद हैदर अली, नासिर, बिलाल, सुमैया राणा, बिलाल खान, डॉ. सैफ, सुलेमान बेग, संदेश कन्नौजिया, हर्ष अग्रवाल, फहीम साबिर, ऋषि यादव, दिलीप यादव, कुलदीप बाल्मीकि, राजीव मौर्य और प्रमोद विष्ट सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई