कराटे चैंपियनशिप में दम दिखाने असम रवाना हुई रोहिलखंड विश्वविद्यालय की टीम

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

कराटे चैंपियनशिप में दम दिखाने असम रवाना हुई रोहिलखंड विश्वविद्यालय की टीम

बरेली जंक्शन से खिलाड़ियों को किया गया उत्साह के साथ विदा, जीतकर लौटने का लिया संकल्प

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली। रोहिलखंड विश्वविद्यालय की कराटे टीम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए असम के डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हो गई। टीम के खिलाड़ियों को बरेली जंक्शन से उत्साहपूर्ण माहौल में विदा किया गया। स्टेशन पर खिलाड़ियों के परिजन और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी खिलाड़ियों ने कहा कि वे पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ मुकाबले में उतरेंगे और बेहतर प्रदर्शन कर अपने विश्वविद्यालय और शहर का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।

इस मौके पर खिलाड़ियों के कोच और अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी सिंहान बाबू राम सिंह ने भी टीम का हौसला बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल में आत्मविश्वास और मेहनत सबसे बड़ी ताकत होती है। अगर खिलाड़ी पूरे मनोबल के साथ खेलेंगे तो निश्चित ही सफलता उनके कदम चूमेगी।

विदाई के दौरान स्टेशन का माहौल भावुक भी रहा। परिजनों ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए सुरक्षित यात्रा और शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। अब सभी की निगाहें इस प्रतियोगिता पर टिकी हैं और उम्मीद की जा रही है कि टीम शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतकर वापस लौटेगी।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई