सुभाषनगर मैथोडिस्ट चर्च में गुड फ्राइडे की विशेष आराधना, प्रभु यीशु के सात वचनों पर किया गया चिंतन

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सुभाषनगर मैथोडिस्ट चर्च में गुड फ्राइडे की विशेष आराधना, प्रभु यीशु के सात वचनों पर किया गया चिंतन

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। सुभाषनगर स्थित मैथोडिस्ट चर्च में 3 अप्रैल 2026 को गुड फ्राइडे के अवसर पर विशेष आराधना सभा का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे से आरंभ हुई यह आराधना लगभग तीन घंटे तक चली, जिसमें करीब 300 से अधिक विश्वासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चर्च के पास्टर विजय कुमार हैरिसन ने की। आराधना के दौरान प्रभु यीशु मसीह द्वारा क्रूस पर कहे गए सात वचनों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया और उनके आध्यात्मिक संदेश को श्रद्धालुओं के साथ साझा किया गया।

पहली वाणी पर डॉ. राम नरेश लाल ने प्रकाश डाला। दूसरी वाणी पर श्रीमती लता फिलिप ने अपने विचार व्यक्त किए। तीसरी वाणी पर श्रीमती प्रीति सिंह ने संदेश दिया। चौथी वाणी गुडविल कैली द्वारा प्रस्तुत की गई।

पांचवीं वाणी पर श्री विनय सिंह ने विचार रखे, जबकि छठी वाणी पर डी. वी. एस. सेन ने संदेश दिया। सातवीं वाणी को चर्च के इंचार्ज रेवा वी. के. हैरिसन द्वारा समझाया गया।

इस अवसर पर सोशल कमेटी के चेयरमैन माइकल मैसी, रिचर्ड, मोंटी, अमित, पिंकू और सुनील मैसी सहित कई सदस्य और विश्वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आराधना सभा में श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए प्रार्थना और भक्ति में समय

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई