केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे विधायक संजीव अग्रवाल

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे विधायक संजीव अग्रवाल

पूजा-अर्चना कर भंडारे में बांटा प्रसाद, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की उपलब्धियां गिनाईं

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने तथा प्रधानमंत्री Narendra Modi के अब तक सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के अवसर पर कैंट विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कैंट विधायक Sanjeev Agarwal ने कालीबाड़ी मंडल स्थित मां काली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसर में आयोजित भक्ति-भजन कार्यक्रम में शामिल होकर विधायक ने श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। इसके बाद आयोजित भंडारे में उन्होंने स्वयं प्रसाद वितरित किया तथा श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं ने आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव रखी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया। विधायक ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यकाल गरीब कल्याण, समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा है, जिसके लिए देश की जनता उन्हें निरंतर समर्थन दे रही है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई