दुखद खबर: उत्तराखंड के वरिष्ठ कराटे प्रशिक्षक सिहान उदय वीर सिंह के पुत्र सिद्धार्थ सिंह की सड़क हादसे में मौत

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

दुखद खबर: उत्तराखंड के वरिष्ठ कराटे प्रशिक्षक सिहान उदय वीर सिंह के पुत्र सिद्धार्थ सिंह की सड़क हादसे में मौत

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध कराटे प्रशिक्षक एवं वाडो काई कराटे के उत्तराखंड महासचिव सिहान उदय वीर सिंह के 15 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ सिंह का एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया। इस दुखद घटना से कराटे जगत, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कक्षा 11 के छात्र सिद्धार्थ सिंह अपने मित्र अयान के साथ हल्द्वानी में खरीदारी करने गए थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

 

हादसा इतना भीषण था कि सिद्धार्थ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके मित्र अयान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

 

सिद्धार्थ के असामयिक निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कराटे जगत से जुड़े खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद वाहन चालक की तलाश भी की जा रही है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई